AIRA NEWS NETWORK – मुजफ्फरनगर शहर कोतवाल आनंद एवं मिश्र के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसती नजर आ रही हैं। आज भी वहलना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्य ने अपने हमराह हेड कांस्टेबल अजीत सिंह व कॉस्टेबल अरविंद कुमार एवं कांस्टेबल नकुल कुमार को साथ लेकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगे हुए थे ।
तभी मुखबिर खास की सूचना मिली की दो लोग संदिग्ध नजर आ रहे हैं और उनके पास हथियार भी हैं, जिस पर वहलना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्य ने मुखबिर की बताई जगह वहलना सुजड़ू चौराहे पर शामली बायपास रोड पर दो शातिर अभियुक्तो को नाजायज़ असला सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पकड़े गए अभियुक्तों से दो तमंचे 315 बोर वे दो जिंदा कारतूस 315 बोर भी पुलिस ने बरामद किये हैं, कोतवाली पुलिस की माने तो पकड़े गए अभियुक्तों के नाम कासिफ पुत्र पुरकान निवासी जहाँगीर पट्टी सुजड़ू व नासिर पुत्र आकिल निवासी जहाँगीर पट्टी सुजड़ू थाना कोतवाली बताये जा रहें हैं ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















