लखनऊ-उत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव जी के निर्देश पर विधानसभा बी0के0टी0 में हुई घटना को लेकर जिला समाजवादी पार्टी, लखनऊ का प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवार के यहां पहुंचा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर विधानसभा बी0के0टी0 में हुई घटना को लेकर जिला समाजवादी पार्टी, लखनऊ का प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवार के यहां पहुंचा। वर्तमान सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण ग्राम व पो0 जमखनवा, इटौंजा, विधानसभा क्षेत्र बी0के0टी0, लखनऊ में बालक उर्फ धर्मेन्द्र कुमार लोधी पुत्र स्व0 गया प्रसाद लोधी सुमित लोधी पुत्र महेश प्रसाद लोधी, पार्वती लोधी पत्नी महेश लोधी तथा लासादीन लोधी पुत्र स्व0 सकटू लोधी को गांव के ही दबंग लोगों ने अपने लगभग 15 से 20 साथियों के साथ मिलकर उक्त सभी को बुरी तरह से मारा-पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, उक्त घटना में जो प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा उसने परिवार को कानूनी कार्यवाही कर उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और साथ में गये प्रतिनिधिमण्डल ने परिवार की आर्थिक मदद की।

प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, सांसद आर0के0 चैधरी, विधायक राहुल लोधी, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विजय बहादुर यादव, प्रदेश सचिव दिनेश सिंह, यशवीर लोधी, विशेष आमंत्रित सदस्य रंजीत यादव, विजय सिंह यादव, चेयरमेन गनेश रावत, ब्लाक प्रमुख चिनहट ऊषा सेन, बी0के0टी0 विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार रावत, मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू लोधी, रामनरेश पाल, जिलाध्यक्ष छात्रसभा ओम कुमार लोधी, प्रवेश यादव, ज्ञान प्रकाश लोधी, जगदीश यादव, अमर सिंह लोधी, प्रदीप यादव, दीपक यादव महाकाल, सदस्य जिला पंचायत अरूण रावत, अवधेश यादव,, शिवकुमार रावत ‘गांधी’, प्रीति तिवारी, लवकुश सिंह प्रधान, केशव रावत प्रधान, राकेश लोधी एवं अमित लोधी मौजूद रहे।

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shyam Lal Pal Shivpal Singh Yadav Samajwadi Socialist Deepak Lko Ajay Rawat Dimple Yadav DrLaxman Yadav Dharmendra Yadav Rahul Shivganesh Lodhi MLA जय सिंह जयन्त जिला समाजवादी पार्टी लखनऊ

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button