बेंगलुरू- आंखों के फ्री इलाज व फुल बॉडी चेकअप ह्रदय रोग,किडनी स्टोन,आधी बीमारियों के कैम्प का आयोजन बेंगलुरु वार्ड नंबर 129, मल्लठहल्ली कन्या कुमारी हाई स्कूल मे आयोजित किया गया । जिसमे आसपास से मल्लठहल्ली,ज्ञानज्योति नगर,बालाजी लेआउट,मुत्तरस्यनगरा, आदी जगहों से लगभग 600 लोगो ने इसका लाभ उठाया। कैम्प मे मरीज़ों का आई चेकअप, ब्लड टेस्ट,शुगर टेस्ट, ब्लडप्रेसर के साथ सभी बीमारियों का चेकअप के साथ फ्री दवाइयां व फ्री चश्मे,आधी मरीज़ों को वितरित किये गए।
कैम्प का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता वार्ड नो 129 के लोगो के दिलो की धड़कन डॉक्टर एच थुकाराम हनुमंथरायप्पा द्वारा किया गया। कैम्प पर आये सभी लाभार्थियो ने डॉक्टर एच थुकाराम हनुमंथरायप्पा द्वारा लगाए गए कैम्प की भूरी भूरी प्रसंशा की, इस अवसर पर डॉक्टर एच थुकाराम हनुमंथरायप्पा ने कहा कि मानव सेवा एक पूजा और इबादत के समान है सभी वर्गों के लोगो को मानव सेवा के लिए आगे आना चाहिए, मानव सेवा से मन को शांति और सकून मिलता है। कैम्प का उध्घटान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकत्री कुसुम हनुमंथरायप्पा तथा डॉक्टर एच थुकाराम हनुमंथरायप्पा द्वारा दीप प्रज्वित कर संयुक्त रूप से किया गया।






