बिजनौर/नजीबाबाद- नजीबाबाद में दो दिन पहले सट्टे को कवरेज करने गए दो पत्रकारों पर नजीबाबाद पुलिस ने लूट ,मारपिटाई सहित अन्य धाराओं में जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद एक वीडियो वायरल हुई। नजीबाबाद के चारो ओर सट्टे की सुगबुगाहट है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नही करती है जैसे ही पुलिस की आमदनी पर चोट पड़ी तो पुलिस तिलमिला उठी।
जहाँ आदर्श नगर पुलिस चौकी पर हुई लूटो का कोई खुलासा आज तक नही कर पाई। जैसे ही नजीबाबाद पुलिस को पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत मिली नजीबाबाद पुलिस में थाना प्रभारी फ्रंट फुट पर आकर खेलने लगे और खेला तो ऐसा खेला की जाँच किये बिना ही मुकदमा लिख दिया। मुकदमा लिखे जाने से पहले पत्रकारों व वायरल वीडियो में जिन लोगो का चेहरा है, तथा वह व्यक्ति जिसके रेल कालोनी में आवास पर यह सब घटना क्रम हुआ था, दोनों पक्षो में समझौते की बात होती रही है लेकिन पत्रकारों से खुंदस खाई पुलिस किसी भी स्तर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने पर अमादा थी।
वीडियो में रेल कर्मचारी व शहर और आस पास के गाँव के लोग एक कमरे में बैठे । वायरल वीडियो में तीन व्यक्तियो के हाथ मे अच्छी ख़ासी नोटो की गड्डी दिखाई दे रही है वही इस वीडियो में एक व्यक्ति के हाथों में ताश की मोटी गड्डी भी दिख रही है । वीडियो वायरल होने के बाद इन रेल कर्मचारियों व सिविल के लोगो पर क्या कार्यवाही होगी। या केवल पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही करके पुलिस अपनी पीठ स्वम थपथपाते हुए वाह वाही लूटेगी।
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















