नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

दहेज के लोभियों ने एक और नव विवाहित को उतारा मौत के घाट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

किरतपुर – नहटौर के रहने वाले ऋषि पाल सिंह पुत्र भगवान सिंह ने अपनी बेटी (सर्वेश) का विवाह थाना किरतपुर के ग्राम बाहूपुरा में 10/02/2018 को नवीन पुत्र राजेश के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों एवं ईयोन कार अन्य सामान एवं ₹500000 की नकदी के साथ लगभग 14 लाख रुपए में विवाह संपन्न किया था, परंतु शादी के बाद से ही नवीन एवं उसके घर वाले दहेज की मांग करने लगे, और विवाहिता सर्वेश को उसके पति एवं ससुराल वाले सताने लगे! नवीन और उसके घर वालों ने लड़की के पिता से स्कॉर्पियो गाड़ी एवं मकान बना कर देने की मांग करने लगे!

उनकी मांगे पूरी करने के लिए बीच-बीच में सर्वेश के पिता ने ₹200000 नगद अपनी पुत्री के ससुराल वालों को दिए, परंतु दहेज के लोभियों लालचियों का मन नहीं भरा उनके दहेज लेने की आग ठंडी नहीं हुई और अपनी मांग पर बार-बार दहेज मांगने की बात करते रहें, और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करते रहे! कई बार गांव के और जिम्मेदार लोगो के समझाने के पर भी नवीन और उसके घर वाले नहीं, परंतु दहेज के लालची होने किसी जिम्मेदार की एक न सुनी और लड़की के साथ मारपीट करते रहें! इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी ना होने पर 19/09/2021 लड़की के पति नवीन कुमार, प्रवेंद्र, पुत्रगण राजेश, दयावंती पत्नी राजेश राजेश कुमार पुत्र निहाल सिंह हेमलता पुत्री राजेश कुमार बाहूपुरा थाना किरतपुर दहेज में स्कॉर्पियो एवं मकान में बनवाने के कारण सर्वेश पुत्री ऋषि पाल सिंह को प्राण घातक पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया, जिसके कारण सर्वेश की हालत बिगड़ती गई !

जब सारा मामला लड़की के पिता को पता चला तब उनकी बेटी अस्पताल तक पहुंच चुकी थी जिसकी हालत डॉक्टर ने गंभीर बताते हुए मेरठ में रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान 20/9 /2021 की रात्रि करीब 12:00 बजे सर्वेश की मृत्यु हो गई! जिसका पंचायत नामा तथापोस्टमार्टम मेरठ के हॉस्पिटल में हुआ और अंतिम संस्कार बैराज घाट पर कर दिया गया!

लड़की के पिता ने दहेज़ के लोभियों और हत्यारों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई कर दोषियों को सजा की मांग की, परंतु दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत होकर भी दहेज़ के लोभी (लालची) और बेटी सर्वेश के हत्यारे खुलेआम बेलगाम घूम रहे हैं! वहीं दूसरी ओर सरकार के बड़े-बड़े दावे फेल होते नजर आ रहे हैं क्योंकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम तो उठाए गए हैं, परंतु बेटियां सुरक्षित नहीं हो पा रहीआखिर कब तक बेटियां दहेज़ के कारण बलि चढ़ती रहेगी!

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button