AIRA NEWS NETWORK – 25 साल की उम्र में लोग कई सपने देखते हैं लेकिन कुछ के पूरे होते हैं और कुछ लोग उन सपनों के साथ ही जीना सीख जाते हैं लेकिन आज की कहानी है दो ऐसे नौजवान युवक की जो कि 25 साल की उम्र में ही करोड़पति बन चुके हैं और वह आज बाकी सब नौजवान युवकों के लिए एक मिसाल है।
आज की कहानी रमेश धामी और श्रेयांश भंडारी की है जो कि बॉलीवुड में एक हीरो की छवि को सबके सामने रखने की इच्छा रखते थे लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था महज 10 साल की उम्र में ही रमेश अपना घर छोड़कर भाग गए थे और अलग-अलग शहरों में भटकने के बाद वह 12 साल की उम्र में मुंबई पहुंच गए जहां उन्हें एक एनजीओ के माध्यम से संरक्षण मिला।
मुंबई में ही धामी की मुलाकात राजस्थान के ऐसे शख्स से हुई जो कि उसका जीवन भर के लिए साथ निभाने के लिए तैयार हो गया हम बात कर रहे हैं श्रेयांश भंडारी की जो कि आज के समय में करोड़पति हैं और दोनों ने मिलकर एक ऐसा बिजनेस आइडिया तैयार किया जो कि आज नए युवकों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
धामी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शुरू की ग्रीनसोल कंपनी
इन दोनों ने एक कंपनी की शुरुआत की जिसका नाम उन्होंने ग्रीनसोल रखा और उन्होंने इस कंपनी के अंतर्गत पुराने जूते चप्पलों की मरम्मत का काम चालू किया और धीरे-धीरे इस कंपनी ने 6 साल के अंदर ही तीन करोड़ रुपए का टर्नओवर पार कर लिया।

300000 जूते कर चुके हैं दान
कम्पनी का काम जैसे बढ़ता गया उन्होंने जरूरतमंदों को जूते चप्पल भी दान करने का सिलसिला बढ़ाया और लगभग 14 राज्यों में वह अभी तक 300000 से भी ऊपर जूते दान कर चुके हैं इसके लिए उन्होंने देश भर की कई कंपनियों को जोड़ रखा है।
International Magazine Forbes तक का सफर
धामी बताते हैं कि उन्होंने इस बिजनेस को शुरू किया लेकिन शुरुआत में उन्हों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा उनको शुरुआत में ड्रग्स की भी लत लग चुकी थी नशे की आदत में उन्होंने कुछ छोटे-मोटे अपराध भी किए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा से लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक उनके प्रशंसक हैं और कई इंटरनेशनल मैगजीन पर इन दोनों बिजनेसमैन को फीचर किया गया है इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक आईडिया ने इन दोनों युवकों की जिंदगी बदल कर रख दी।


















