AIRA NEWS NETWORK – आज धामपुर सुहागपुर में निःशुल्क दवाई वितरण कैम्प लगाया गया। डॉक्टर निष्चल पाल ने बताया के हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा यह कैप्म आज ग्राम पंचायत सुहागपुर प्रधान के कार्यलय पर लगाया गया। जिसमें सैकड़ो की तादात में दवाई लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। डॉक्टर ने बताया के हम इसी तरह के कैप्म जगह जगह जाकर लगाएंगे जिन लोगों पर पैसे ना होने के कारण दवाईयां नही मिल पाती तो वह अपना ईलाज नही करा पाते और उनकी बीमारियां बढ़ती जाती है।
बताया के हमारी दवाईयां कोई भी व्यक्ति ले सकता है। और अपनी बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। कोरोना बीमारी को लेकर डॉक्टर ने बताया के सभी देश की जनता से अपील है के दूरी बनाएं रखे एक जगह पर ज्यादा भीड़ न लगाएं मास्क का उपयोग करें। ग्राम विकास अधिकारी करुणा चौहान ने बताया के उत्तर प्रदेश सरकार नागरिको को सभी तरह की सुविधाएं दे रही है। बताया के मैं अपनी पंचायत में हर तरह की सुविधा दिलाऊगी। ग्राम पंचायत को आईने की तरह चमकाने की बात कही। ग्राम विकास अधिकारी करुणा चौहान ने बताया के मैं अपना कार्य पूरी गुणवत्ता से करती हूँ।
डॉक्टर बिके सिंह,अध्यक्ष इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन, धामपुर। डॉक्टर गगन प्रताप सिंह सचिव, इन्डियन एसोसिएशन धामपुर, डॉक्टर निष्चल पाल, डॉक्टर रश्मि पाल,डॉक्टर अनस, ग्राम विकास अधिकारी करूणा, ग्राम प्रधान नूरजहाँ पत्नी जावेद उस्मानी, आदि मौजूद रहे।


















