उत्तरप्रदेश
Trending

1 अक्टूबर से माहवारी माह मनाएगी फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मथुरा – माहवारी और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से महिलाओं को जागरूक करने के लिए शहर की गैर सरकारी संस्था फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स अक्टूबर माह को माहवारी माह के रूप में मनाएगी। जिसके तहत देश व्यापी मुहिम चलाई जायेगी और देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरूक किया जायेगा साथ ही सेनेटरी पेड भी वितरित किए जाएंगे। माहवारी माह के पहले दिन टीम ने बनारस की रहने वाली देश को 24 से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतकर देनें वाली अंतर्रराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा को मेंसुरल कप भेजा और उनसे लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

नीलू मिश्रा ने टीम की इस मुहिम की सराहना करते हुए टीम फिदातियंस को और संस्थापक दीपक गौड़ को बधाई दी और साथ ही लोगों को मेंसुरल कप्स और उसके इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया। आपको बता दे फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स छात्रों का ग्रुप है जो की साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों और असहाय लोगों की सहायता के लिए छात्रों ने अपने जेब खर्च से शुरू किया था। जिसका मकसद समाज में फ़ैली अस्थिरता और असमानता को खत्म करना है। राशन बाँटने से शुरू हुआ ये ग्रुप आज कन्या कवच, कन्यादान, प्लाज्मा थेरेपी प्रोग्राम, रक्त दान शिविर, सेनेटरी पेड बैंक जैसे कई देश व्यापी मुहिम चला रहा है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button