बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

चौकीदार का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर शुक्रवार की सुबह तालाब के निकट झौंपड़ी डालकर तालाब की रखवाली कर रहे चौकीदार का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले को जंगली जानवर के हमले से जोडकर देख रही है जबकि परिजनों ने चौकीदार की हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव जरीफपुर चतर की है। जहाँ नहटौर निवासी अनवार ने पट्टे पर तालाब ले रखा है जिसमें उसने मतस्य पालन कर रखा है। तालाब की देखभाल के लिए उसने गाँव पाडला निवासी सत्तर वर्षीय बलराम सिंह पुत्र गेंदा सिंह को चौकीदार रख रखा था जो तालाब किनारे झौंपडी में रहकर दिन-रात तालाब की रखवाली करता था। आज सुबह जब बलराम नियत समय पर घर नाश्ता करने नहीं आया तो उसका पौत्र अतुल उसे बुलाने के लिये तालाब पर पहुंच गया लेकिन वहाँ का नजारा देख वह स्तब्ध रह गया। खून से लथपथ दादा के शव को देख उसकी चीख निकल गई।

वह बदहवास हालत में दौडता हुआ घर आया तथा आँखों देखी परिजनों से बयां की। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया तथा वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। घटना की खबर गाँव में जगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की बारीकी से जाँच की तथा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस उच्चाधिकारियों ने भी घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली तथा स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पुलिस जंगल जानवर के हमले से बृद्ध की मौत होना मान रही है तो वहीं बलराम के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक बलराम के शव पर किसी जंगली जानवर के काटने के निशान है तथा उसका एक कान भी गायब है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग पायेगा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button