नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर छः वर्षीय बच्चे की मौत
AIRA NEWS NETWORK – नहटौर थानाक्षेत्र के ग्राम कादीपुरा निवासी निसार अहमद पुत्र शब्बीर अहमद के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार की शाम मकान के छज्जे पर लैट्रीन-बाथरूम का निर्माण चल रहा था। छज्जे पर अधिक वजन होने के कारण छज्जा भरभरा कर रास्ते में गिर गया तथा जिसके नीचे दबकर वहाँ से गुजर रहे पडौसी श्रवण कुमार का छः वर्षीय पुत्र कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों व ग्रामीण आनन-फानन में बच्चे को मलबे से निकालकर सीएचसी ले गये। जहाँ चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिसकी बिजनौर ले जाते समय मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।


















