अलीगढ़ – रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक शाखा द्वारा डिस्ट्रिक्ट मेम्बरशिप सेमिनार “अनुवृद्धि‘ का आयोजन होटल आभा ग्रैंड में किया गया । इस सेमिनार में मेम्बरशिप को बढ़ाने के लिये विचार मंथन किया गया ।
विगत वर्ष सर्वाधिक 30 सदस्य बनाने तथा रोटरी इंटरनेशनल में हॉल ऑफ मेम्बरशिप सोसाईटी की वर्चुअल गैलरी में सिल्वर लेवल में नाम दर्ज कराने का अवार्ड रोटरी क्लब ब्रह्मावर्त कानपुर के पूर्व अध्यक्ष व डिस्ट्रिक्ट सचिव रोटेरियन डॉक्टर भक्ति विजय शुक्ला को दिया गया ।
यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन मुकेश सिंघल जी ने कई विभिन्न डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर रोटेरियन अनूप मित्तल 3011, रो पंकज साह 3131 रो अजय मदान 3080 तथा कई पूर्व गवर्नर रोटेरियन विनय अस्थाना, अरुण जैन, डॉक्टर एस के राजू आदि की मौजूदगी में अवार्ड से सम्मानित कर किया गया ।


















