AIRA NEWS NETWORK – जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है गांव के युवक ने ही दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम दिया है परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है
बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग किशोरी गांव में ही पड़ोसी के घर पौधा लेने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में झाड़ियों में छुपे गांव के ही युवक अंशुल किशोरी को झाड़ियों में खींच ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात घटना को अंजाम दिया। किशोरी के घर पहुंचने पर परिजनों ने उसकी हालत देखकर पूरे घटना के बारे में पूछा तो किशोरी द्वारा युवक द्वारा किए गए दुष्कर्म के बारे में घर वालों को आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों की ओर से युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी पुलिस की ओर से युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है वहीं किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया


















