मथुरा – वैक्सिनेशन की मुहिम को और तेज़ करते हुए ब्रज की प्रमुख गैर सरकारी संस्था फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स की ओर से सोमवार को वृंदावन रोड स्थित सांविद गुरुकुल स्कूल में फ्री वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कोविशिल्ड और कोवैक्सिन की दोनों डोज़ उपलब्ध थी। टीम के संस्थापक दीपक गौड़ ने बताया की शिक्षक दिवस को समर्पित ये कैंप मुख्यतः शिक्षकों के लिए लगाया गया है जिसमें जिले का कोई भी शिक्षक या शिक्षिका लाइन में लगे बिना वैक्सिन लगवा सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंनें श्रीमती आस्था भारद्वाज का आभार प्रकट किया। टीम के सह-संस्थापक जीतू गर्ग ने बताया कि जल्द ही टीम एक मेगा हेल्थ कैंप लगाने जा रही है साथ ही स्वास्थ्य दूत प्रोग्राम का ओनलाईन ईवेंट किया जाएगा जिसके तहत 15 से अधिक डॉक्टर्स की टीम को जागरूक किया जाएगा। उन्होनें स्वास्थ्य दूत प्रोग्राम के लिए दिल्ली के एस डी एम नितिन शाक्य का धन्यवाद किया जो कि पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए कोविड वारियर्स को तैयार कर रहे है। टीम की तरफ से हिमांशु कौशिक, मानव गौड़, यश राज़ सिंह, जय शर्मा, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद थे।


















