कानपुर – शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर व उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को सम्मानित किया। राष्ट्र निर्माण की प्रथम पंक्ति में योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिये सरकार ने सम्मानित किया ।
यह सम्मान अर्चना पाण्डेय पूर्व आबकारी व खनन मंत्री के द्वारा पी एस एम पी जी कालेज कन्नौज में दिये गये। समानित होने वाले शिक्षकों में डॉ सारिक त्रिवेदी, (भूगोल विभाग), डॉ पूजा त्रिपाठी, डॉ संजय शर्मा, डॉ के के दुबे, डॉ अजय सिंह, रेनू त्यागी, अमित सचान, डॉ वरुण आदि शिक्षकों के साथ प्राचार्या डॉ शशि प्रभा को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ पी एन त्रिवेदी भी मौजूद रहे ।


















