स्योहारा – क्षेत्र के ग्राम मुंडा खेड़ी निवासी ब्रह्मपाल (30) पुत्र हीरा सिंह ने आज घर पर ही फाँसी लगाकर आत्महत्या करली जिसको पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी जिसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी कि पत्नी नन्ही देवी विवाद के चलते अपने जीजा के यहां मासूम पुत्र के साथ रह रही थी,जबकि उसकी दो अन्य पुत्रियां ब्राह्म के साथ ही थी।पत्नी से कलह के कारण आज ब्रह्मा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया


















