स्योहारा – स्थानीय मिल चौराहे पर स्थित जयवती देवी हेल्थ केयर सेंटर पर आज उस समय हंगामे की स्थिति बन गयी जब वहां आपरेशन कराने आई एक महिला की मौत हो गयी जिसके बाद मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा।
सूत्रों के मुताबिक बेबी (42) पत्नी धर्म सिंह निवासी ग्राम जुजेना थाना शिवाला कला का ऑपरेशन यहां स्थित जयवती देवी हेल्थ केयर सेंटर पर दो दिन पूर्व पित का ऑपरेशन हुआ था जिसकी आज अचानक हालत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी।जिसके बाद उसके परिजनों ने जमकर वहां हंगामा काटा बाद में मृतका के शव को उसका पति अपने घर ले गया जबकि मृतका के मायके वाले थाने में डटे रहे लेकिन उन्होंने भी कोई तहरीर पुलिस को नही दी।


















