करनाल – अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार ने बताया गया कि नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग हरियाणा द्वारा पहले से ही लगे पारंपरिक इन्वर्टर को चार्ज करने के लिए सोलर इन्वर्टर चार्जर को अनुदान पर लगाने की योजना लागू की गई है। सोलर इन्वर्टर चार्जर के दो मोडल जैसे 320 वाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर चार्जर जिसमे 320 वाट क्षमता के पैनल व 20 एम्पीयर का इंटरफेस चार्ज कन्ट्रोलर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहले से लगे पारंपरिक 600-800 वीए के इन्वर्टर जिसमें 12 वी डीसी 120-180 एएच की सिंगल बैटरी होगी पर स्थापित किया जायेगा तथा दूसरा मोडल 640 वाट क्षमता का सोलर इन्वर्टर जिसमें 640 वाट क्षमता के पैनल व 40 एम्पीयर का इंटरफेस चार्ज कन्ट्रोलर शामिल हैं, पहले से लगे 1000-1800 वीए के पारंपरिक इन्वर्टर पर जिसमें 12 वी डीसी 120-180 ए एच की दोहरी बैटरी होगी पर स्थापित किया जायेगा। अतिरिक्त सोलर पैनल लगवाना वैकल्पिक हैं, लाभार्थी अपनी लागत पर उच्च क्षमता का सोलर पैनल भी स्थापित करवा सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि लाभार्थी द्वारा सोलर इन्वर्टर चार्जर लगाने हेतु सरल पोर्टल www.saralharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करे। परिवार पहचान पत्र वाला कोई भी हरियाणा निवासी परिवार आवेदन करने के लिए पात्र होगा। उन्होंने बताया कि वह सभी परिवार जिनके पास घरेलू इन्वर्टर हैं और मौजूदा इन्वर्टर पर सोलर इन्वर्टर चार्जर स्थापित नहीं हैं, वे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस योजना के लिए पात्र हैं। विभागीय योजना के तहत आवेदक ने पिछले 5 वर्षो में सोलर इन्वर्टर चार्जर स्थापित नहीं किया होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते समय छत की फोटो जहां पर सोलर लगवाना हैंए अपलोड करे।
एडीसी ने बताया कि 320 वाट सोलर इन्वर्टर चार्जर की अनुमानित कीमत कंपनियों के रेट अनुसार 18000 रुपये से 24979 तक हैं तथा जिस पर 6000 रुपये का अनुदान प्रदान किया जायेगा तथा 640 वाट सोलर इन्वर्टर चार्जर की अनुमानित कीमत कंपनियों के रेट अनुसार 28000 रुपये से 39792 तक हैं तथा जिस पर 10000 रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
आवेदकों को विभाग के मानकों के अनुसार विभाग की पैनलबद्ध कंपनियों जिनकी विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.hareda.gov.in पर उपलब्ध हैं। रेट में मोल भाव करके सिर्फ लाभार्थी हिस्सा कंपनी को देकर उक्त प्रणाली दो महीने के अंदर जारी स्वीकृति पत्र के शर्तानुसार किसी भी कंपनी से स्थापित करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी कार्यालय के कमरा नम्बर 16, दूसरी मंजिल पर संपर्क कर सकते हैं।


















