एल. एन. एस. क्लब के द्वारा शहर के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित
नजीबाबाद, – नगर नजीबाबाद की ओर से कोरोना काल जैसी महामारी में निष्ठापूर्वक, इमानदारी एवं मेहनत से निरन्तर नगर वासियों को अपनी सेवाएं दे रहे शासन और प्रशासन के अधिकारियों को क्लब की ओर से कोरोना योद्धा का प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया! नगर नजीबाबाद की प्रसिद्ध समाज सेविका एवं महिला चिकित्सक राखी अग्रवाल के नेतृत्व में एवं एल. एन. एस. क्लब के द्वारा एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा, क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, तहसीलदार जुडिशल चंद्रकांता एवं राजस्व निरीक्षक सदर नरेश सिंह को कोरोना जैसी महामारी में नगर वासियों की निष्ठापूर्वक सेवा देने और कड़ी मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के फल स्वरुप इन सभी अधिकारियों को क्लब की सदस्यों की ओर से कोरोना योद्धा का प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया! इस शुभ अवसर पर क्लब की अध्यक्षा रिशु अग्रवाल, डॉ राखी अग्रवाल कोषाध्यक्ष चारू गुप्ता एवं क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे!
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















