नूरपुर – शहर में धड़ल्ले से बिक रहे चायनीज मांझा की खबर नूरपुर में पब्लिश होने के बाद पुलिस की नींद टूटी। शुक्रवार को पुलिस ने बुध बाजार सहित कई अन्य इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि अभियान में चौक पुलिस को एक भी अंटी चायनीज मांझे की बरामदगी नहीं हुई।
एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह के आदेश पर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ शहर बुध बाजार चौक,मछली बाजर व मोहल्ला हजरत नगर एरिया में चायनीज मांझा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पहले से ही अभियान की भनक पाकर चायनीज मांझे के धंधेबाज अंडरग्राउंड हो गए। अलग-अलग हिस्सों में चले अभियान को लेकर पतंग कारोबारियों में देर शाम तक खलबली मची रही।


















