नहटौर पुलिस ने पैदल मार्च कर नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाये रखने की अपील
बिजनौर – पुलिस अधीक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह के निर्देश पर आज सांय नहटौर प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में पैदल मार्च किया तथा नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाये रखने व अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान नवनियुक्त कोतवाल ने नगर की भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया।
गुरुवार की शाम नवनियुक्त नहटौर प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही पुलिस फोर्स के साथ थाना प्रांगण से पैदल मार्च पर निकले तथा एजेंसी चौराहा, ईदगाह मोड़, मौहल्ला जोशियान, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा, झालू चौराहा, बस स्टैंड आदि स्थानों से होते हुए बापस थाने पहुंचे। मार्च के दौरान उन्होंने नगर की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेते हुए अपराध नियन्त्रण के लिये व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न प्वाइंटों पर दुपहिया व चौपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान भी चलावाया। मार्च में उसके साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज तोमर, कस्बा प्रभारी बब्लू सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रजापति आदि कई उपनिरीक्षक व अनेक पुलिसकर्मी साथ रहे।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















