AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के थाना नूरपूर के राजा का ताजपुर में एक युवक ने शराब के नशे में धुत गुरुद्वारे के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ कर तारो को पकड़ लिया जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। गांव भूतपुरी निवासी अतुल पुत्र उमेश कुमार उम्र 27 वर्ष ने शाम के समय तकरीबन 6.00 बजे ताजपुर गुरुद्वारे के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर जा चढ़ा और तारो को पकड़ को लिया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया । ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया है एंबुलेंस घायल युवक को सीएचसी नूरपुर ले गई । चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विकास सिंह की रिपोर्ट


















