AIRA NEWS NETWORK – किरतपुर,एक शादी शुदा युवक को उस समय दूसरी शादी करना महँगा पड़ गया ,जब उसकी पहली पत्नी पुलिस को लेकर शादी समारोह में जा धमकी पुलिस ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया इस शादी की गांव में खूब चर्चा रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना छेत्र के ग्राम मसीत निवासी वसीम अहमद अपनी बारात लेकर किरतपुर थाना छेत्र के ग्राम चिडियापुर पहुंचा वहां लड़की पक्ष वालो ने बारात की खूब खातिर तवाज़े की निकाह की तैयारी चल रही थी।
,चारो तरफ खुशियों भरा माहौल था, तभी एक महिला अपनी बहन व रिश्तेदारों के साथ किरतपुर पुलिस को लेकर मौका वारदात पर पर जा धमकी महिला का कहना था कि वसीम ने 7 साल पहले मुझसे शादी कर रखी है उसका 2 साल का एक बच्चा भी है, वह हल्दौर थाना छेत्र के ग्राम सौतखेड़ी की रहने वाली है। वसीम से उसके अलगाव को लेकर कोर्ट में मुकद्दमा भी चल रहा है,उसकी दूसरी बहन उज़्मा की शादी वसीम के भाई सलीम से हुई थी वह भी अपने मायके में रह रही है, पुलिस दूल्हा बने वसीम को खूब हड़काया और उसके तीन बारातियों सहित जीप में बैठाकर थाने ले गयी,दूसरी और वसीम का कहना था कि में अपनी पत्नी नगमा से आजिज़ आ चुका था इसलिए दूसरी शादी करने यहां आया था।
निकाह से पहले ही दूल्हे को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी और सेकड़ो ग्रामीण लड़की पक्ष के घर पर मौजूद थे ,दूसरी और चिड़ियापुर निवासी लड़की पक्ष के लोगो ने बताया कि उन्हें मालूम नही था कि वसीम की पहले शादी हुई वी थी अगर उन्हें पता होता तो वह वसीम से रिश्ता ना करते ।समाचार दिए जाने तक तीनो पक्ष थाने में मौजूद है।


















