AIRA NEWS NETWORK – बढ़ापुर के मोहल्ला भाजडावाला में डॉक्टर निर्दोष कुमार के निवास स्थान पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह ने किसान भाइयों की समस्याओं को सुना एवं उन समस्याओं का समाधान भी कराया , भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के विषय में बताया व डॉ निर्दोष कुमार को मुरादाबाद मंडल मीडिया प्रभारी, की कमान सोपी एवं सैकड़ों किसान भाइयों को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की सदस्यता ग्रहण कराई।
राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह ने आगामी 23 अगस्त को बड़ौत में होने वाली महापंचायत को भी सफल बनाने की अपील की और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने को कहा और बताया कि हमारा भारतीय किसान यूनियन तोमर एक परिवार है इस परिवार में सभी लोगों को उतना ही मान सम्मान है जितना प्रदेश लेवल पर या राष्ट्रीय लेवल पर किसी का है उतना ही एक ग्रामीण कार्यकर्ता का भी सम्मान है ।
सभी लोगों से भारतीय किसान यूनियन तोमर में जुड़ने का आह्वान किया और किसी प्रकार की समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने को कहा इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चन्द्रवीर सिंह, महिला प्रकोष्ठ मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मिनाक्षी तोमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, प्रदेश मंत्री डॉक्टर रामेंद्र यादव चौधरी विशाल बालियान युवा जिलाध्यक्ष बिजनौर, रणवीर सिंह प्रदेश प्रवक्ता हीरापाल मास्टर दिल्ले राम एडवोकेट आदित्य प्रजापति, एडवोकेट मयंक जोशी, वह रघुनाथ पाल ठाकुर चंद्रहास अकबर उस्मानी ग्राम प्रधान मुंशी जुल्फिकार पूर्व प्रधान महबूब बढ़ापुर की समस्त टीम व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















