मथुरा – ब्रज की प्रमुख गैर सरकारी संस्था फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स ने रविवार को शहर के महोली रोड स्थित जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल में गरीब बच्चों के साथ देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। जिसके अंतर्गत टीम के संस्थापक व सह- संस्थापक ने झंडा रोहण किया और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। टीम ने अपने सेनेटरी बैंक कार्यक्रम के तहत झुग्गी झोपडियों में रहने वाली महिलाओं को महावारी से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जागृत कर सेनेटरी पैड भी वितरित किए ।
टीम के सह- संस्थापक जीतू गर्ग ने बताया कि टीम ऐसे ही विभिन्न सामाजिक कार्यों पर काम तेज़ी से कर रही है साथ ही उन्होंने जल्द ही छात्रों के लिए एक पुस्तकालय खोलने का भी ऐलान किया जिसके लिए उन्होनें लोगों से पुरानी पुस्तक की सहायता करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सतीश शर्मा और अपनी टीम का धन्यवाद किया। टीम की तरफ से दीपक गौड़, हिमांशु कौशिक, मानव गौड़, डॉ सारिका,सीए सचिन, तनुज प्रताप सिंह, सागर बंसल, कन्हैया शर्मा,अभिनव, रोहतास चौधरी, जय शर्मा, अमन तयाल आदि मौजूद थे।


















