उत्तरप्रदेश
Trending

नूरपुर में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – नूरपुर में क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांव धोलागढ़ के सैकड़ों किसानों व अन्य गांव के किसानों ने मंडी समिति से ट्रैक्टर रैली निकालकर शहीद स्मारक तक ट्रैक्टर रैली को समाप्त किया सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से रैली में काफी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

प्राप्त समाचार के अनुसार गांव धोलागढ़ की किसानों ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस को ट्रैक्टर रैली निकालकर हर्षोल्लास के साथ मनाया रैली का संचालन किसान नेता शीशपाल सिंह वह अध्यक्षता शिव कुमार के नेतृत्व में की गई बता दें कि 1 दिन पूर्व गांव धोलागढ़ में किसानों ने बैठक कर सभी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नूरपुर में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए प्रेरित किया था वही किसानों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली ट्रैक्टर रैली मंडी समिति से होकर शहीद स्मारक तक समाप्त हुई ।

इस दौरान किसानों का कहना था कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की धरोहर है हम इसको कभी झुकने नहीं देंगे साथ ही किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानून को वापस करने की भी मांग की है किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत का जिक्र करते हुए बताया कि जिस तरह से किसान नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं ठीक उसी तरह से हमारा किसानों को का पूरी तरह से राकेश टिकैत को समर्थन है शांतिपूर्वक ढंग से नूरपुर में रैली निकाली गई तथा बाग में सभी ट्रैक्टर पर सवार किसानों ने ट्रैक्टरों का रुख अपने गांव को कर लिया जिस में ,मस्तराम सिंह, कविंदर यादव, नकुल सिंह ,सुधीर सिंह ,शिव कुमार सिंह, दीपक यादव, शरद यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button