उत्तराखंड
Trending

मकान मालिक को किरायेदार का सत्यापन न करना पड़ा भारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

थाना सतपुली- जनपद पुलिस कप्तान पी0 रेणुका देवी द्वारा अपराध पर और अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिये सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में मकान मालिकों के किरायेदार और घरेलू नॉकरों का सत्यापन करने के सम्बंध मेँ निर्देश दिए गए हैं। जिस पर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। वंही आज थाना सतपुली क्षेत्र में एक मकान मालिक को अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराना महंगा पड़ गया।

जिस पर थानाध्यक्ष सतपुली सन्तोष पैथवाल द्वारा बृजमोहन सिंह निवासी सतपुली का उत्तराखंड पुलिस एक्ट के प्रविधानो के तहत पांच हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूल कर चालान किया गया है।इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड पुलिस एक्ट में मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर ओर किरायेदार का शत प्रतिशत सत्यापन करना अनिवार्य हैं। जिससे थाना क्षेत्र में रह रहे ऐसे बाहरी व्यक्तियोँ के विषय मे थाने को जानकारी हो सके और समय से ऐसे लोगो का उनके गृह क्षेत्र से पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा सके।

वंही उन्होंने आम जन से अपील करते हुए बताया की सत्यापन फार्म को थाने से प्राप्त कर सकते है और यदि कोई मकान मालिक ऐसे लोगो का सत्यापन नही कराते हैं तो उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी वहीं सतपुली थाना अध्यक्ष ने कहा लापरवाही ना बरतें आपकी लापरवाही आप ही पर भारी पड़ सकती है कोई व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति का भी होता है अपराध होने पर अगर उसका सत्यापन हुआ होगा तो जल्दी पकड़ में आ सकता है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button