सामाजिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिहं कठेरिया ने मृतक के तीनों बच्चों को लिया गोद
AIRA NEWS NETWORK – बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज में ग्राम नगला सुदामा में 8 अगस्त को रात्रि के समय संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला था पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है सामाजिक विकास परिषद ने निष्पक्ष होने की प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय अगर न्याय नहीं मिला तो सामाजिक विकास परिषद की टीम हर जिले हर मंडल में जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर न्याय दिलाने का काम करेगी।
सामाजिक विकास परिषद की तरफ से मृतक परिवार के बच्चों को गोद लेकर पढ़ाई से लेकर स्वास्थ्य तक का खर्चा उठाने का निर्णय किया है और पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाने की बात कही है सामाजिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह कठेरिया ने ग्राम नगला सुदामा में जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना और ग्रामीणों ने सामाजिक विकास परिषद के पदाधिकारियों को धन्यवाद किया और भगवान से लंबी आयु की दुआ मांगी।


















