उत्तरप्रदेश
Trending

नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाली राधा वर्मा गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK- पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने आज तत्परता दिखाते हुए मु0अ0सं0- 229/21, धारा 363 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता श्रीमती राधा वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्ता ने अपने ही गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गयी थी। जिसमें पीड़ित की मां द्वारा थाना मनकापुर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्ता ने नाबालिग बालक को बालिग दर्शाकर नौकरी दिलवाने के नाम पर कूटरचित फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था बताते चलें कि कल सोशल मीडिया पर राधा वर्मा नाम की महिला ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने अपने साथ घटित घटना को दर्शाया था।

किंतु आज वह अपने द्वारा बनाए गए मकड़जाल में खुद ही फस गई बताते चलें कि राधा वर्मा पहले से ही शादीशुदा है लेकिन फिर भी उसने अपने गांव के एक नाबालिक लड़के को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई थी किंतु आज मनकापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राधा वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है जहां से उचित कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया जाएगा ।

प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button