SP जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन का नहटौर पहुंचने पर समाजवादियों द्वारा जोरदार स्वागत
नहटौर – रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन के नहटौर पहुंचने पर समाजवादियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष शमशीर पोंटिंग के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शमशीर पोंटिंग ने उन्हें चाँदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राशिद हुसैन ने कहा कि 2022 में निश्चित तौर पर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव की एक बार फिर मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी होगी।
उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि भाजपा के राज में व्यापारी, किसान, मजदूर सब परेशान हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। खाद्यय सामग्री से तेल तक गरीबों व मध्यम वर्ग की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान तीन काले कानूनों की बापसी व एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर सर्दी, गर्मी व बरसात की परवाह किये बिना कई माह से बॉर्डर पर ठहरे हैं परन्तु सरकार तक उनकी आवाज नहीं पहुंच रही है।
उन्होंने मिशन 2022 को कामयाब करने के लिये कार्यकर्ताओं से तन, मन से जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर शमशीर पोंटिंग, काजी जमाल नासिर, आरिफ कुरैशी, पूर्व नगर अध्यक्ष वहाब कुरैशी, यामीन फारुकी आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अनवर सिद्दीकी नहटौरी ने किया। इस अवसर पर अनेक समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















