हरियाणा
Trending

गलत कार्य मे प्रयोग गौरखधंधा शब्द पूर्णता बैन हो

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरियाणा – जिला कुरुक्षेत्र की पावन घरती पर जोगी ,योगी ,नाथ समाज द्वारा एक रोष प्रकट जन चेतना रैली निकाली गई जिसमे समाज द्वारा यह रोष दिखाया गया कि कही भी गलत कार्य होने पर गलत किसी प्रकार का वैश्य वृत्ति धंधा होने पर मीडिया द्वारा उसे गौरखधंदा शब्द का नाम दे दिया जाता है।

जिससे योगी ,जोगी, नाथ समाज मे भारी रोष है इस शब्द का इस्तेमाल होने से योगी ,जोगी ,नाथ समाज के गुरु गौरखनाथ भगवान जोकि शक्शत भोले नाथ के अवतार है जिस कारण गौरखधंधा शब्द मीडिया द्वारा इस्तेमाल करने पर समाज की भावनाओ को बहुत ही ठेस पहुचती है समाज के गुरु गौरखनाथ भगवान जी का अपमान होता है।

इस शब्द को पूर्णता बैन करवाने के लिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योगी ,जोगी नाथ समाज ने रैली निकाली ,और कड़ी चेतवानी में सन्देश दिया कि दोबारा किसी भी मीडिया द्वारा चाहे वहा प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो गलत कामो में गौरखधंदा शब्द का इस्तेमाल किया गया तो उसके खिलाफ कानूनी रूप से करवाई होगी । हरियाणा जिला कुरुक्षेत्र कि पावन घरती से आज गुरु पूर्णिमा के दिन समाज द्वारा कड़ी चेतवानी दी गई है इस शब्द को बैन किया जाए बाबा बादल नाथ जी साफ शब्दों में बोला संत समाज ये अपमान नही सहेगा।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माननीय रामवीर भटी प्रदेश महामंत्री बीजेपी रेलवे बोर्ड चेयरमैन ,कैप्टन सुभाष योगी जी,ओम कुमार पुंडीर जी, अनूप जोगी जी महावीर जोगी दाह जी द्वारा आज कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री माननीय नायाब सैनी ,कुरुक्षेत्र विधायक माननीय सुभाष सुधा जी को ज्ञापन सौंपा गया भविष्य में शब्द को पूर्णता बैन करवाया जाए।

इस रैली को सफल बनाने के लिए समाज के युवाओं का भी बहुत जोरदार योगदान रहा और कई तरह से अहम भूमिका रही प्रदीप जोगी करूक्षेत्र, मदन जी होली ,प्रदीप जोगी कम्बोपुर करनाल, राकेश जोगी पंवार पानीपत से युवा प्रदेश अध्यक्ष ,प्रवीण जोगी गोहाना, मोनू ,रोहताश कबाड़ी पानीपत सुमरिन जोगी करनाल ,तेजपाल पहलवान गाँव ओगंद ,अमित पंवार गाँव ढकवाला, और अन्य युवाओं साथियों का रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button