बिजनौर – शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। वह समाज में सर्वोच्च स्थान रखता है।शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उपरोक्त्त बातें आकू ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी ने प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा अपने सम्मान में प्राथमिक विद्यायल मेहरपुर में आयोजित किये गए समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिलता। हर सफल व्यक्ति की जिंदगी में उसके गुरुओं का अहम योगदान होता है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बेसिक शिक्षा ने प्रदेश में इतिहास रच दिया है। पिछले साल नामांकन में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। बच्चों को सब कुछ नि:शुल्क दिया जा रहा है।जनपद में 300 से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित है जो कि एक कीर्तिमान है। जिला मंत्री ज्योति प्रकाश गहलोत ने शिक्षकों से सर्वोच्च योगदान देने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर शाद फरीदी ने किया।
कार्यक्रम में रिजवान अहमद, शीबा शाकिर, धर्मदेव, लईक अहमद, सतीश कुमार, अरुण कुमार, उदयवीर सिंह, आफताब सिदिकी, शकील अहमद, सुधीर कुमार, सुंदर सिंह, प्रतिभा रानी, भूपेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक मुजाहिर आलम ने की। अंत में ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















