किरतपुर – पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष नरेश कालरा एवं नगर अध्यक्ष शिवम सिंगल के नेतृत्व में बिजली घर पर एसडीओ किरतपुर से मिले जिसमें नगर में हो रही बिजली की समस्या से एसडीओ किरतपुर आफताब आलम को अवगत कराया गया, तथा विद्युत व्यवस्था को सही करने के लिए कहा गया।
एसडीओ आफताब आलम ने कहा एक-दो दिन में बिजली पहले की तरह से सही मिलने लगेगी! बारिश ना होने की वजह से वोल्टेज की जो समस्या आ रही है, उससे नगर वासियों को बहुत जल्दी निजात मिल जाएगी शहर की विद्युत व्यवस्था को सही कराने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं! प्रतिनिधिमंडल में नगर महामंत्री दीपक तनेजा कोषाध्यक्ष मोहित कालरा अंकित रस्तोगी अंकुश जैन अंशुल राजपूत ललित मेहरा आदि रहे।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















