अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका
बढ़ापुर – अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बिजनौर जिला उपाध्यक्ष व युवा पत्रकार और समाजसेवी सौरभ अग्रवाल ने आज कोरोना वैक्सीन लगवाई और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि यह वैक्सीन लगवाने के बाद अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया और बताया कि करोना एक खतरनाक बीमारी है।
जिसके खात्मे के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पूरा प्रयास कर रही है युवा पत्रकार ने कहा है कि करोना जैसी महामारी को खत्म करने के लिए कोविड-19 वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं वह अफवाहों पर ध्यान ना दें क्योंकि इस टीके का कोई भी नुकसान नहीं है। पूरे प्रदेश में भी निरंतर करोना मामलों की संख्या में कमी हो रही है और सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसलिए सभी लोगों से सौरभ अग्रवाल ने निवेदन किया है कि कोविड-19 के बचाव के लिए कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज का टीका जरूर लगाएं।
विमल कुमार शर्मा की रिपोर्ट




























