मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
Trending

एनसीसी कैडेट्स छात्राओं को ले जा रही बस ट्रक से टकराई

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी – सड़क हादसे में 22 लोग घायल हुए जिसमें 6 की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। हादसे में घायल सभी एनसीसी कैडेट्स छात्राएं हैं। ये इटावा जनपद स्थित केके डिग्री कॉलेज में पढ़ती हैं। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया वही जैसे ही छात्राओं के परिजनों को सूचना मिली वह भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए। 

रविवार की सुबह ग्वालियर-बरेली हाईवे पर एनसीसी कैडेट्स को लेकर जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 22 एनसीसी कैडेट्स घायल हो गईं। इनमें 6 की हालत गंभीर है। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा किशनी थाना क्षेत्र में नगला अखे के समीप हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद स्थित केके डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स रोडवेज की अनुबंधित बस से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जा रही थीं। वहां डीएनसी विद्यालय में सुबह 10 बजे से सी सर्टिफिकेट की परीक्षा थी। बताया जा रहा है कि गांव नगला अखे के समीप एनसीसी कैडेट्स की बस की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हो गई । टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी में भर्ती कराया गया।

वही छह एनसीसी कैडेट्स की हालत गंभीर है। इनमें नीलम, वैशाली, दिव्या, शोभा, तृप्ती और निकिता हैं। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी होने पर एसडीएम रामसकल मौर्य ने सीएचसी पहुंचकर वहां भर्ती एनसीसी कैडेट्स के हाल की जानकारी ली। हादसे में घायल सभी एनसीसी कैडेट्स छात्राएं हैं। बताया जाता है कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। छात्राओं ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। नगला अखे के समीप चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।

सुबोध कुमार की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button