कन्नौज- कानपुर मार्ग पर जीटी रोड स्थित ग्राम बहादुरपुर के निकट महेंद्रा पिकअप और मोटरसाइकिल की हुई अपने सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी हालात गम्भीर होने पर एक घायल को मैडिकल कॉलेज व दूसरे को कानपुर रैफर कर दिया गया वही पुलिस ने मृतकों को सब विच्छेदन हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया ।
घटना क्रम के अनुसार बीती शाम करीब 6 बजे दफेदार(55) वर्ष, कांती देवी पत्नी दफेदार (50)वर्ष और राहुल (25) वर्ष निवासी सौरिख थाना झेत्र के ग्राम ऐराहो तीनो मोटरसाइकिल से सवार होकर गंगा दशहरा जा रहे थे बाइक राहुल चला रहा था जैसे ही वह जीटी रोड जिला अस्पताल के करीब ग्राम बहादुर पुर पहुंचा की सामने से तेज रफ्तार में आरही महेंद्रा पिकअप ने बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर मार दी और पिकअप भी अंत्यारित होकर पलट गई । पिकअप पर सवार मुकेश पुत्र अमर सिंह(28)वर्ष निवासी जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के ग्राम पक्कनगला और कानपुर बर्रा निवासी चंचल पुत्र धनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए वही बाइक पर सवार पिता दफेदार पुत्र राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
मजे की बात तो यह है कि मानवता हुई तार तार हादसे को सैकड़ो लोग देख रहे थे परंतु किसी ने घायलों को अस्पताल नही पहुंचाने की जहमत ली वही उधर से सपा नेता नबाब सिंह यादव गंगा जी आरती के लिए गुजर रहे थे उन्होंने देखा और तत्काल टेम्पो करके सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और स्वयं अस्पताल गये सभी का उपचार कराया व सारी घटना से सदर कोतवाल विकासराय को अवगत कराया । हादसा की से राज्यमार्ग करीब 2 घण्टे तक बाधित रहा वही घटनास्थल पर एक घण्टे बाद पहुंची पुलिस ने काफी मसक्त के बाद जाम खुलवा पाया।


















