नजीबाबाद में एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ निकला फ्लैग मार्च
नजीबाबाद – बढ़ रही घटनाओं को रोकने के मकसद से पुलिस ने नगर क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला और जगह राहगीरों की चेकिंग की जिससे आने जाने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा रहा । शहर मैं आने वाले रास्ते पर भी चेकिंग की गई । दरअसल गुरुवार को दोपहर एसपी ग्रामीण संजय कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ नजीबाबाद पहुंचे जहां पर उन्होंने सराय चौकी क्षेत्र, आदर्श नगर चौकी क्षेत्र के साथ-साथ बैंक, रोडवेज और डबल फाटक के साथ साथ अन्य रास्तों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया ।
चेकिंग अभियान से आने जाने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा रहा । संदिग्ध वाहनों की जमकर तलाशी ली गई । बाद में जलालाबाद नहर पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया । सी. ओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह और कोतवाल दिनेश चंद्र गौड़ भी चेकिंग अभियान में मुस्तैद दिखाई दिए । संदिग्ध वाहनों एवं लोगों से पूछताछ की जा रही है, अगर किसी भी मामले में लिप्त पाए गए तो कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है । सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को भी पुलिस ने जमकर हड़काया है।


















