काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एस सी गुड़िया कॉलेज के BCA फाइनल सेमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत, अदिति चौधरी ने किया टॉप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इन लॉ कॉलेज के यूजी विभाग एस सी गुड़िया आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज के बीसीए अंतिम सेमेस्टर के विगत दिवस घोषित हुए परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व एवं शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम में अदिति चौधरी ने सर्वाधिक 75.4% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं मनोज सिंह ने 73.7% अंकों के साथ द्वितीय एवं नीतू सैनी ने 73.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।इसके अलावा निशा प्रजापति 73.3% एवं प्रेरणा 72.8% अंकों के साथ क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहीं। शेष अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ रहा। उक्त पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।प्राचार्य ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार अच्छे अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता सहित सभी गुरुजनों को दिया।विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button