गोंडा के नंदिनी महाविद्यालय के सामने बाइक और कार में जोरदार भिड़ंत दो लोगों की मौके पर मृत्यु
गोंडा: जिले के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत नंदिनी महाविद्यालय के सामने एक बाइक और कार की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दो बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार लगभग 200 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरा जिस की दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि कार सवार भागने की फिराक में था स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार को पकड़ लिया गया तथा घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है दुर्घटना होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद नहीं दिखा अगर स्थानीय लोग तथा राहगीर मौके पर ना मौजूद होते तो दुर्घटना करने वाला कार सवार भागने में सफल हो जाता।
आज एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो जाने के कारण उनके परिवार में कोहराम मच गया है तथा आज छोटे-छोटे बच्चों केसर से उनके पिता का साया उठ गया है अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन कार मालिक के साथ क्या करता है।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















