एस. सी.गुड़िया इंस्टिट्यूट के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, मिनी गोल्फ में जीते 2 कांस्य पदक

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में 25 से 30 जून तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित 11वीं महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में काशीपुर स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है।*विद्यार्थियों ने जीते कांस्य पदक* संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के खिलाड़ियों ने टीम और डबल दोनों इवेंट में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की।- *टीम इवेंट में कांस्य:* बीकॉम (ऑनर्स) द्वितीय सेमेस्टर के छात्र सुनिश्ट बाटला और निष्कर्ष चौधरी ने टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। – *डबल इवेंट में कांस्य:* बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के निष्कर्ष चौधरी और बीबीए एलएलबी षष्ठम सेमेस्टर की वंशिका ने डबल इवेंट में भी कांस्य पदक जीता।संस्थान के विद्यार्थियों का नेतृत्व टीम मैनेजर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने किया। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पदक जीते।*संस्थान में खुशी की लहर* विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान परिवार में उत्साह का माहौल है। संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार, मिनी गोल्फ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार बख्शी सहित समस्त प्रबंध समिति, फैकल्टी और स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर काशीपुर और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाकर उन्होंने साबित किया है कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संस्थान आगे भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”


















