काशीपुर-उत्तराखण्ड़

महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जताया उनका आभार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,महापौर दीपक बाली ने आज खटीमा पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी एवं युवा हृदय सम्राट तथा विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनके द्वारा गत दिवस काशीपुर मैं होने वाले 25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास करने पर काशीपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।
महापौर दीपक बाली मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए आज सुबह खटीमा के लिए प्रस्थान कर गए और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी से शिष्टाचार भेट की। उन्होंने काशीपुर में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुलाकात के दौरान काशीपुर में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर भी चर्चा हुई। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी से काशीपुर केविकास को लेकर हुई भेट वार्ता काफी सफल रही और माननीय मुख्यमंत्री जी ने विश्वास दिलाया कि काशीपुर को काशी की तरह सजाने में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button