काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एम् पी चौक आरओबी की सुरक्षा दीवार डंपर की टक्कर से ध्वस्त, बड़ा हादसा टला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी की टी-पॉइंट की सुरक्षा दीवार को शुक्रवार देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। हादसे में दीवार का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि रात में आवाजाही कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई।

हवा में झूल रहा दीवार का हिस्सा, बढ़ा खतरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा अभी भी हवा में झूल रहा है। इससे नीचे से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों पर हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

दुकानदारों में दहशत, पहले भी गिर चुका है हिस्सा
चौराहे के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि आरओबी बनने के बाद से यहां आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी टी-पॉइंट पर दीवार का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर चुका था, जिसे कई दिनों बाद ठीक कराया गया था।

भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जब से आरओबी के ऊपर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है, तब से आरओबी के नीचे दुकान लगाने वाले व्यापारियों और आने-जाने वालों के लिए खतरा कई गुना बढ़ गया है। तेज रफ्तार डंपर और ट्रकों के कारण दीवार लगातार कमजोर हो रही है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि झूल रहे हिस्से को तुरंत हटाया जाए और आरओबी की मजबूती की जांच कराई जाए। साथ ही टी-पॉइंट पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर या बैरियर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
फिलहाल पुलिस अज्ञात डंपर चालक की तलाश कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button