रामनगर उत्तराखण्ड

भवानीगंज के अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, 20 पक्के निर्माण किए ध्वस्त

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, रामनगर में मानसून की दस्तक से पहले प्रशासन और नगर पालिका ने भवानीगंज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों पर बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया। भवानीगंज स्थित काशीपुर रोड पर शनिवार को चले इस अभियान में करीब 20 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए।
नगर पालिका परिषद रामनगर और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुलडोजर चलते ही कई लोगों ने सामान हटाने की कोशिश की, जबकि प्रशासनिक टीम लगातार कार्रवाई में जुटी रही।
अधिकारियों के मुताबिक मानसून के दौरान जलभराव और नालों की निकासी बाधित होने की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। नालों के ऊपर किए गए अवैध निर्माण बारिश में बड़ी परेशानी बन सकते थे, इसलिए उन्हें हटाना जरूरी था।
प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में नालों और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों और नालों पर अतिक्रमण न करें, ताकि बरसात में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button