जनगणना-2027 अभियान के तहत ग्राम साहनपुर नवादा एवं पिरथीपुर बनवारी में निरीक्षण

जनगणना-2027 अभियान के तहत ग्राम साहनपुर नवादा एवं पिरथीपुर बनवारी में निरीक्षण
धामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम साहनपुर नवादा एवं पिरथीपुर बनवारी में चल रहे जनगणना-2027 अभियान के अंतर्गत जिला जनगणना प्रभारी अधिकारी श्री जे० पी० यादव एवं तहसीलदार धामपुर श्री धनराज द्वारा जनगणना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घर-घर सर्वेक्षण, अभिलेख संधारण एवं प्रपत्रों के संकलन कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर जनगणना सुपरवाइजर श्री आशीष त्यागी तथा प्रगणक श्रीमती श्रुति, श्री सूर्यकान्त एवं श्री गीत कपूर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि जनगणना अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न कराया जाए।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क


















