काशीपुर-उत्तराखण्ड़

आजाद समाज पार्टी के ‘बहुजन जोड़ो अभियान’ में सैकड़ों लोग जुड़े, 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बुधवार को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली खां चौक में बहुजन जोड़ो अभियान* के तहत बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने मौके पर ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में युवाओं की भारी भागीदारी देखी गई।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा, “हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़कर मुस्लिम-दलित वोट बैंक को एकजुट करना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में काशीपुर से अपना प्रत्याशी देहरादून भेजेंगे।” उन्होंने युवाओं से बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह
महानगर अध्यक्ष डॉ. एम ए राहुल ने चिंता जताते हुए कहा कि युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की, “परिवारों को अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही शिक्षा पर फोकस करें, क्योंकि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़ेगा।”

कांग्रेस पर निशाना
जिला प्रभारी समर खान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों का वोट लेने का काम करती है, लेकिन उनके साथ खड़ी नहीं होती। बहुजन समाज को अब अपने अधिकारों के लिए खुद लड़ना होगा।”

इन नेताओं ने संभाला मोर्चा
प्रदेश सचिव गंगा सिंह और जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन लगातार युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा, “अब वक्त आ गया है कि हम सब एक होकर अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करें।” कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष रवि राज और गदरपुर विधानसभा अध्यक्ष टोनी पठान भी मौजूद रहे।

इन लोगों ने ली सदस्यता
इस मौके पर आरिफ मंसूरी, नवेद आलम, सुभाष कुमार, सोनू कुमार, राजीव, तनवीर खान, सलीम, तौफीक, शमीम समेत कई लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे तन-मन से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button