काशीपुर-उत्तराखण्ड़

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दवा व्यापारियों का राष्ट्रव्यापी बंद, ई-फार्मेसी के विरोध में सड़कों पर उतरे केमिस्ट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर बुधवार को काशीपुर में दवा व्यापारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद में हिस्सा लिया। इस दौरान शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे और दवा व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि मरीजों की परेशानी को देखते हुए शहर के छह मेडिकल स्टोरों को इमरजेंसी सेवाओं के लिए खुला रखा गया।

क्या हैं तीन प्रमुख मांगें
काशीपुर नगर इकाई के सचिव योगेश बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रव्यापी बंद का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान दवा व्यापारियों की तीन प्रमुख मांगों की ओर खींचना है:

  1. अवैध ई-फार्मेसी पर रोक: ऑनलाइन दवा बिक्री को तुरंत बंद किया जाए।
  2. प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण पर रोक: बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा लागत से कम कीमत पर दवा बेचने की नीति को खत्म किया जाए।
  3. जीएसआर अधिसूचना की वापसी: सरकार द्वारा जारी नई जीएसआर अधिसूचना को वापस लिया जाए।

योगेश बिश्नोई ने कहा कि ई-फार्मेसी को बंद करना सबसे प्रमुख मांग है। ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर दवाएं बेच रही हैं जिससे छोटे केमिस्टों का व्यापार चौपट हो रहा है। ऑनलाइन बिक्री में दवाओं की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा से भी समझौता होता है, क्योंकि बिना डॉक्टर के पर्चे के भी दवाएं आसानी से मिल जाती हैं।

मरीजों के लिए खोले 6 मेडिकल स्टोर
संगठन ने बताया कि बंद के दौरान इमरजेंसी में किसी मरीज को दिक्कत न हो, इसलिए शहर के 6 मेडिकल स्टोरों को खुला रखा गया था। इससे गंभीर मरीजों को जरूरी दवाएं मिल सकीं।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदर्शन के दौरान नूतन शंकर नागर, नपेंद्र चौहान, दीपक अग्रवाल, पूरन सिंह गोले, आशीष अग्रवाल, राजेश बाली, संजय ठाकुर, ज्योति मिगलावी, शिवम अग्रवाल, हाजी रईस अहमद समेत बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि केमिस्टों के हितों की अनदेखी बंद कर जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, वरना आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button