राजनीतिलखनऊ-उत्तरप्रदेश

महिला सम्मान और सशक्तिकरण के समर्थन में मऊ में निकली जनआक्रोश रैली : ए.के. शर्मा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मातृशक्ति के सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी : मंत्री ए.के. शर्मा

महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व देने का प्रयास ऐतिहासिक : ए.के. शर्मा

लखनऊ, 12 मई 2026

आज माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने मऊ स्थित सेल्फी पॉइंट से आयोजित महिला जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया तथा रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, नगर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। महिला आरक्षण बिल महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और समाज, परिवार व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों का सम्मान ही राष्ट्र की असली शक्ति है तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। मंत्री जी ने महिलाओं से समाज निर्माण और राष्ट्र विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button