काशीपुर-उत्तराखण्ड़

रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की दस्तक, CCTV में कैद हुई चहलकदमी, लोगों में दहशत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। बीते शुक्रवार रात करीब 8 बजे गुलदार की चहलकदमी कॉलोनी में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद से क्षेत्र में डर और सतर्कता बढ़ गई है।

CCTV फुटेज में गुलदार को एक खाली पड़े प्लॉट में घूमते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। फुटेज सामने आने के बाद कॉलोनीवासी रात में घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं। लगातार गुलदार के दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पिंजरा लगाने की मांग
घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार का आना बेहद खतरनाक है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र रजवार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए इलाके में आठ अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही वन विभाग की टीम रोजाना अलग-अलग स्थानों पर गश्त कर रही है ताकि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने आश्वासन दिया कि गुलदार को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें और बच्चों को घर से बाहर न भेजें।

पिछले एक साल से बढ़ी है दहशत
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले लगभग एक वर्ष से द्रोणा सागर क्षेत्र और आसपास के कई इलाकों में गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। वन विभाग इस दौरान कई गुलदारों को पिंजरे में कैद कर चुका है, लेकिन अब भी आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार का आना लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button