समय पर टीका, स्वस्थ जीवन का वादा”_सेहत सही, लाभ कई

स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई सेहत श्रृंखला के अंतर्गत सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध
निःशुल्क टीकाकरण सुविधाओं के बारे में समुदाय में जागरूकता अभियान चलाया गया I
बहलोल आवर ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगाया गया I आंगनवाड़ी कार्यकर्ती आशा जी ने
आंगनवाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली टीकाकरण सुविधाएं सामुदायिक रेडियो द्वारा साँझा जी :
- नवजात से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए:
- BCG– क्षय रोग से बचाव
- OPV / IPV– पोलियो से बचाव
- Hepatitis B – हेपेटाइटिस बी से बचाव
- DPT– डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस से बचाव
- Measles / MR– खसरा, रूबेला से बचाव
- Pentavalent– 5 बीमारियों से एक साथ बचाव
- Vitamin A– कुपोषण और संक्रमण से बचाव
- गर्भवती महिलाओं के लिए:
- TT / Td टीका – टेटनस से माँ और नवजात की सुरक्षा
- अन्य सेवाएं:
- टीकाकरण तिथि की जानकारी और अनुस्मारक
- टीकाकरण कार्ड बनवाना और अपडेट करना
- स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा काउंसलिंग– टीके के लाभ, दुष्प्रभाव और देखभालI
स्थानीय आंगनवाड़ी में उपलब्ध सेवाओं के लिए अपने नजदीकी ASHA/ANM से संपर्क करने की सलाह सामुदायिक रेडियो द्वारा समुदाय को दी गयी I
_“आंगनवाड़ी ही गाँव-गली की पहली स्वास्थ्य चौकी है। यहाँ हर बच्चा और हर माँ को मुफ्त, सुरक्षित और समय पर टीका मिलता है। ‘सेहत सही, लाभ कई’ का संदेश यही है कि टीका लगवाना सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा है।”
इस अभियान के तहत जन आरोग्य मंदिर स्थानीय श्रेत्रिय आवास एवं कम्पोजिट स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों को भी जोड़ा गया I
ग्राम मकनपुर के पी एच सी (आरोग्य मंदिर ) की स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर स्मृति शर्मा ने नवजात शिशु के लिए जरूरी टीकाकरण के बारे में
बताया
नवजात शिशु का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। जन्म के समय और पहले साल में लगने वाले टीके उसे 10+ गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। ये सभी टीके सरकारी अस्पताल, CHC, PHC और आंगनवाड़ी केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
जन्म के समय [0 घंटे से 15 दिन के भीतर]
- BCG – टीबी [क्षय रोग] से बचाव
- OPV-0 – पोलियो का पहला डोज़
- Hepatitis B – Birth Dose – हेपेटाइटिस बी से बचाव
महत्वपूर्ण बातें:
- टीकाकरण कार्ड जरूर बनवाएं और हर डोज़ पर एंट्री करवाएं।
- समय पर टीका*m = सबसे ज्यादा सुरक्षा। 1-2 हफ्ते का अंतर चल सकता है, लेकिन ज्यादा देरी न करें।
- हल्का बुखार/सूजन सामान्य है। अगर तेज बुखार या रिएक्शन हो तो नजदीकी PHC/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें।
- आंगनवाड़ी में सुविधा: सभी ऊपर दिए गए टीके आंगनवाड़ी केंद्रों पर मुफ्त मिलते हैं। ASHA/ANM आपको तारीख याद दिलाती हैं।
“समय पर टीका, स्वस्थ जीवन का वादा”“एक टीका, हजार बीमारियों से बचाव”_सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो
सेहत सही, लाभ कई,
के तहत समुदाय को स्वास्थ्य साक्षरता से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है I


















