कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

कन्नौज कारागार में भर्ती कोविड-19 मरीजों के बैरकों का नियमित सेनेटाइज़ेशन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज: जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत वर्मा के साथ कन्नौज कारागार अनौगी का औचक निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियो को दिए। उन्होंने जेल में कैदियों के संबंध में जानकारी की जिसमें बताया गया कि कुल 819 कैदी कैद हैं ,जिसमें से 07 कोविड मरीजों को अलग बैरक में रखते हुए चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं एवं नियमित सैनिटाईज़ेशन भी किया जा रहा है।

इस संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमित चिकित्सीय जांच कर कोरोना संक्रमित के लक्षण की मरीजों में जांच सुनिश्चित की जाए एवं नियमित रूप से मास्क का प्रयोग किया जाए एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का भी पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए । उन्होंने चिकित्सालय बैरेक का निरीक्षण किया जिसमें बताया गया कि मौके पर मौजूद 19 मरीज हैं, जिनमें 01 टी0बी0 रोगी हैं।

उन्होंने एक कैदी द्वारा अपनी तकलीफ बताए जाने एवं औषधि उपलब्ध कराए जाने के आग्रह पर तत्काल चिकित्साधिकारी को 03 माह की औषधि उपलब्ध कराए जाने एवं संबंधित कैदी की नियमित चिकित्सीय जांच सुनिश्चित कर उचित उपचार मुहैया कराए जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कारागार में उपस्थित रसोई घर का भी निरीक्षण किया, जिसमें आज नाश्ते में उबला चना, चाय एवं गुड़ और भोजन में अरहर दाल, आलू लौकी की सब्जी व रोटी बनाई गई थी।

रसोई घर में साफ सफाई व्यवस्था अच्छी पायी गयी एवं भोजन की गुणवत्ता भी कैदियों से पूछे जाने पर सही बताई गई। उन्होंने दूसरी पाली में बनने वाले भोजन के संबंध में जानकारी की जिसमें बताया गया कि मेनू के अनुसार शाम को उरद व चना दाल, आलू पालक सब्जी व रोटी निर्धारित है जिसकी तैयारी प्रारम्भ पाई गई। उन्होंने अन्य बैरेक में रखे गए कैदियों से भी दिए जाने वाले भोजन एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी की जिसमें सभी कैदियों द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। उन्होंने जेल अधीक्षक को नियमित सैनिटाइजेशन एवं साफ सफाई किए जाने के निर्देश दिए।


तदोपरान्त उन्होंने जिला कारागार में 13 एकड़ में फैले फार्म का भी निरीक्षण किया, जहां मिट्टी के कम उपजाऊ होने की स्थिति में ज्यादा पैदावार नही होना बताया गया, जिसपर उन्होंने शीघ्र भूमि संरक्षण अधिकारी को मिट्टी जांच कर उसके उपचार कराये जाने हेतु आश्वस्त किया, एवं जेल अधीक्षक को भी नियमित जुताई आदि कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व कारागार के अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button