के डी एफ द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम “श्रद्धांजलि आशा भौसले “मे “म्यूजिक लवर्स”ने बिखेरा जादू,, सैकड़ो दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
*काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,:,,सुर कोकिला स्व. आशा भोसले जी की स्मृति में काशीपुर के द्रोणा सागर प्रांगण स्थित ओपन एयर थिएटर में सोमवार शाम एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया गया। केडीएफ काशीपुर तथा म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में शहर के लगभग 300 गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर स्वर साम्राज्ञी को याद किया।

सर्वप्रथम राज्य मंत्री सीमा चौहान ने स्व. आशा भोसले जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात शाम 7:30 बजे कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ, सर्वप्रथम म्यूजिक लवर्स club की सर्वश्रेष्ठ गायिका गौरीबशर्मा ने सत्यम शिवम् सुंदरम गाकर कार्यक्रम का आगाज़ किया।
कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला।जिसमे म्यूजिक लवर्स क्लब के कलाकारों ने आशा जी के अमर गीतों को गाकर उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
मंच का सफलता पूर्वक संचालन डॉ शुभ्रा शर्मा ने किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राजीव घई, चक्रेश जैन, रिजवान अहसन ,डॉ दीपिका गुड़िया आत्रये,मनमोहन अग्रवाल, सीमा चौहान, उषा चौधरी भूतपूर्व मेयर, हरीश कुमार सिंह, मुक्ता सिंह, एसपी गुप्ता, पंकज पंत, लता शर्मा, अनिल वर्मा, निश्चित गुड़िया, अर्पित मल्होत्रा, कल्पना खन्ना,अमन वाली, संजय चतुर्वेदी, गुरनाम सिंह, केशव अग्रवाल इक़बाल अदीब सहित शहर के अनेक सम्मानित नागरिक।
म्यूजिक लवर्स क्लब के सदस्यों ने “तु तू हैं वही दिल ने जिसे , “जरा सा झूम लू मे, इन्तहा हो गईं इंतज़ार की,, जब चली ठंडी हवा, ऒर इस दिल मे क्या रक्खा हैं, प्यार हमारा अमर रहेगा, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना “, “चुरा लिया है तुमने”, ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना,जैसे आशा जी के कालजयी गीत प्रस्तुत कर उनके संगीत योगदान को नमन किया। बीच-बीच में वक्ताओं ने आशा जी के संघर्षमय जीवन और संगीत जगत में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला।

म्यूजिक लवर्स क्लब के संस्थापक रिजवान अहसन ने अपने वक्तव्य में कहा, “आशा ताई केवल एक गायिका नहीं, बल्कि संगीत की एक पूरी पाठशाला थीं। उन्होंने हमें सिखाया कि आवाज़ में मस्ती, दर्द, इश्क़ और इबादत सब कुछ समाया जा सकता है। आज जब हम उनके गीत गा रहे हैं, तो लगता है जैसे वो खुद हमारे बीच बैठकर सुन रही हैं। काशीपुर के संगीत प्रेमियों के लिए यह गर्व की बात है कि हम एक ऐसे युग को नमन कर रहे हैं जिसकी आवाज़ कभी खामोश नहीं होगी।”

म्यूजिक लवर्स क्लब की संरक्षक दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा, “आशा जी की आवाज़ ने हर भारतीय के बचपन, जवानी और बुढ़ापे को सुरों से जोड़ा है। वो महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं कि संघर्ष के बावजूद कैसे अपने स्वर और व्यक्तित्व को बुलंद रखा जा सकता है। आज का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को संगीत की विरासत से जोड़ने का प्रयास भी है।”
केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि आशा ताई की आवाज़ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से काशीपुर की संगीत परंपरा और समृद्ध होगी।
कार्यक्रम के अंत में के डी एफ सचिव चक्रेश जैन ने सभी अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।


















